फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गतवाड़ में जरूरतमंदों को बीपीएल सूची में किया शामिल

विज्ञापन
ग्राम पंचायत गतवाड़ की ग्राम सभा में उपस्थित लोग। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। गतवाड़ पंचायत की ग्राम सभा में विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की गई। इसके अलावा पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में डाला गया।
विज्ञापन

ग्राम सभा की अध्यक्षता प्रधान नवल किशोर बजाज ने की। उन्होंने लोगों को पशुओं और बैंक संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पंचायत सचिव बनिता ने आय-व्यय का ब्योरा और मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही बीपीएल परिवारों के चयन के बारे में भी नामों पर चर्चा हुई। पात्र लोगों को सूची में शामिल किया गया। राजकीय पशु औषधालय से डॉ. इंदू ने लोगों को पशुओं संबंधी जानकारी दी। इसके बाद हिमाचल ग्रामीण विकास बैंक भराड़ी शाखा के प्रबंधक लेख राम ने बैंक और बीमा योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विकास खंड घुमारवीं से आए अधीक्षक अमरनाथ ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस मौके पर उपप्रधान अजय शर्मा, पंचायत समिति सदस्य चमन शर्मा, वार्ड सदस्य देवराज, नीलम, शकुंतला, सुनीता, बनिता, शशि, पूर्व बीडीसी सदस्य चमन लाल शर्मा, रक्षा कपिल, नंद लाल, तकनीकी सहायक सुमन, रोजगार सेवक तृप्ता, सिलाई आध्यपिका विमला, चौकीदार मनोरमा सहित पंचायत के सात वार्डों से ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें