फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एसडीएम कार्यालय परिसर से सरकार की उपलब्धियों का होर्डिंग फाड़ा

विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय परिसर से यहां पर फाड़ा गया है होर्डिंग। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
होर्डिंग की शीट उखाड़कर साथ ले गए शरारती तत्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के उपमंडलाधिकारी कार्यालय परिसर में लगे हिमाचल प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से संबंधित होर्डिंग को शरारती तत्वों ने फाड़ दिया। जानकारी के अनुसार होर्डिंग की शीट उखाड़कर अपने साथ ले जाई गई है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि एसडीएम कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील कार्यालय आते हैं और इन होर्डिंग के माध्यम से उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलती थी। होर्डिंग हटने से अब वहां केवल लोहे के पाइप ही बचे हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि यह घटना राजनीति से प्रेरित हो सकती है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम झंडूता आर्शिया शर्मा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय कांग्रेसी नेता विवेक कुमार ने कहा कि सरकार किसी की भी हो, इस तरह की हरकत करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें