फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रदेश के छह जिलों में होगा प्रसिद्ध क्रोएशिया नाटक ‘द डॉल’ का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
1 और 2 सितंबर को बिलासपुर में होंगे दो शो
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। संकल्प रंगमंडल शिमला और भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में बिलासपुर में 1 और 2 सितंबर को प्रसिद्ध क्रोएशिया नाटक ‘द डॉल’ का मंचन किया जाएगा।
इन दो दिनों में इस नाटक के दो शो होंगे, जिनका मंचन रोज शाम 3 बजे बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित ऑडिटोरियम में होगा। इस नाटक का मूल आलेख अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त क्रोएशियाई नाटककार मीरो गावरान ने लिखा है। जबकि जयपुर और मुंबई के प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं सेवानिवृत आईपीएस सौरभ श्रीवास्तव ने इसका हिंदुस्तानी नाट्य रूपांतरण किया है। प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं राष्ट्रीय अकादमी अवार्डी केदार ठाकुर के निर्देशन में होने वाले इस नाटक में रंगकर्मी रूपेश भीमटा और यशवी भारद्वाज मुख्य भूमिका में है। सेट डिजाइन दीपिका राय और रोहित परमार कर रहे हैं। संगीत का जिम्मा रोहित कंवल संभालेंगे।
विज्ञापन

निर्देशक केदार ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के 6 जिलों में इस नाटक के 14 शो किए जा रहे हैं। कुल्लू, मंडी, सोलन, हमीरपुर और शिमला के साथ बिलासपुर शामिल है। दो दिनों तक बिलासपुर में शो करने के बाद शिमला, हमीरपुर, मंडी और कुल्लू में शो होंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में नवनिर्मित बहुउद्देशीय सांस्कृतिक ऑडिटोरियमों में सक्रियता से गुणवत्ता पूर्ण रंगमंच को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

विदित हो कि उपरोक्त नाटक द डॉल की विषयवस्तु अत्याधुनिक कृत्रिम कुशलता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से संबंध रखती है, जो आज प्रत्येक व्यक्ति की जिज्ञासा का केंद्र है। यह एक रोचक नाटक है, जिसका 28वां वर्ल्ड प्रीमियर करने का सौभाग्य क्रोएशियन नाटककार की अनुमति से उन्हें प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें