फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नई पीढ़ी को पौधे लगाने का दिया संदेश

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित ओरिएंटेशन और इंटरेक्शन कार्यक्रम में सम्मानित विद्यार्थी
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में नव आगुन्तक विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन और इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में संगीत विभाग के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने बताया कि महाविद्यालय बिलासपुर हमेशा से ही एक उत्कृष्ट महाविद्यालय रहा है। उन्होंने बताया कि यदि विद्यार्थियों को अच्छी सुविधा मिले तो वही विद्यार्थी एक दिन डॉ. इं., आईएएस बनकर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने महाविद्यालय की लाइब्रेरी को दो एसी देने का निश्चय किया है ताकि गर्मी के दिनों में विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई व्यवधान न हो। उन्होंने कॉलेज मैगजीन व्यास का विमोचन और पीटीए की सहायता से बने नवनिर्मित रिकॉर्ड रूम का भी इनॉग्रेशन किया गया। अंग्रेजी रोजगार योग्यता उद्यमिता में पास हुए विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने मुख्यातिथि और सभी नव आगुन्तक विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में चार केबिन पीटीए के माध्यम से बनाए गए हैं। इसमें एक लाइब्रेरी के बाहर साइलेंट जोन, एक रिकॉर्ड रूम, एक स्टोर और एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए खाना खाने के कमरे की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर पीटीए के प्रधान नईम मोहम्मद, शिखा धीमान, संजू चौधरी, प्रो. प्रेमजीत, प्रो. रंजीत अनुराधा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें