- गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को लेनी पड़ी लिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। इलेक्ट्रिक बस के पहिये थमने का एक और मामला सामने आया है। इस बार घुमारवीं से एम्स बिलासपुर रूट पर आ रही इलेक्ट्रिक बस फोरलेन पर मंडी भराड़ी में खराब हो गई।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को घुमारवीं से एम्स के लिए इलेक्ट्रिक बस निकली, लेकिन मंडी भराड़ी में तकनीकी खराबी आने के चलते इस बस के पहिये थम गए। इस कारण बस में बैठे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए दूसरे वाहनों से लिफ्ट लेनी पड़ी। बता दें कि इससे पहले भी तकनीकी खराबी से इन बसों के संचालन को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। उधर, बस चालक बताया कि यह इलेक्ट्रॉनिक बसों की तकनीकी जानकारी उन्हें भी नहीं हैं। इसे ठीक करने के लिए विशेषज्ञों मौके पर बुलाया जाएगा।