-विधायक ने लोकसभा चुनावों की तैयारी को लेकर झंडूता कार्यालय में की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता मंडल भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। इसके मद्देनजर वीरवार को पार्टी के झंडूता कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
इसके तहत 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में झंडूता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। वहीं, 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में बल्हसीणा में आयोजित किए जाने वाले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल, मंडल महामंत्री दिनेश चंदेल, पीडी शर्मा, इंद्र सिंह चंदेल, सुभाष मन्हास, हरबंस लाल भभौरिया, अभिषेक चंदेल व अजय शर्मा समेत मंडल के सभी पदाधिकारियों, जोन प्रभारियों व मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाग लिया।