फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
-हादसे में कार को हुआ नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर सुबह के समय ऋषिकेश के पास एक तेज रफ्तार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं आई। हालांकि कार को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह के समय एक कार सुंदरनगर से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। जब कार ऋषिकेश के पास पहुंची तो चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। पहले कार फोरलेन पर लगे डिवाइडर से टकराई और उसके बाद पहाड़ी से टकरा कर रुक गई। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय साथ वाली लेन में कोई वाहन नहीं था और न ही कोई पैदल वहां से गुजर रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि चालक तेज रफ्तार से कार चला रहा था। हादसे में चालक को चोट नहीं आई है, लेकिन कार को काफी नुकसान हुआ है। वहीं इसे लेकर पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें