फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तेरा मेरा लग्न शिवे बनाया हो, निकी जिनी गोजरी पर खूब झूमे दर्शक

विज्ञापन
शाहतलाई उत्सव की स्टार नाइट में मौजूद दर्शक। संवाद
विज्ञापन
शाहतलाई उत्सव की तीसरी संध्या में इशांत भारद्वाज ने बांधा समां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर हुई। इस अवसर पर श्रीश्री 1008 महंत राजेंद्र गिरी जी महाराज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संध्या में स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन जीत लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत हिमाचली गायक इशांत भारद्वाज ने शिव भजन जगह-जगह मेरी शिवजी रा वासा से की। इसके बाद उन्होंने चली कुडमेट, तेरा मेरा लग्न शिवे बनाया हो, निकी जिनी गोजरी, डेरे हाकमा दें जैसे पहाड़ी और पंजाबी गीतों से समां बांधा। दर्शक देर तक उनके गीतों पर झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संध्या में पंजाबी गायक अनिल मान ने मेरी नचदी दी फोटो खिच मुंडया, ओ की बनू दुनिया दा, इश्क दा गिद्दा पैंदा जैसे गीतों से कार्यक्रम में पंजाबी तड़का लगाया। मुंबई से आए साबी ने कुड़ी-कुड़ी ओए सामने रहदीं ओए सहित कई पंजाबी गीत गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शाहतलाई उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने कलाकारों के साथ गीतों पर तालियां बजाईं और नाचते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें