फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिला पुलिस के 13 मुख्य आरक्षी पदोन्नत, सहायक उपनिरीक्षक बने

विज्ञापन
एएसआई पद पर पदोन्नत होने पर पुलिसर्मी को स्टार लगाते पुलिस अधीक्षक संदीव धवल व अन्य अधिकारी। स्
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने पिपिंग सेरेमनी में लगाए स्टार
विज्ञापन

कहा, पदोन्नति से बढ़ती है जिम्मेदारी
सहायक उपनिरीक्षकों ने जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस परिवार के लिए मंगलवार का दिन गर्व और खुशी से भरा रहा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में 13 पुलिसकर्मियों को मुख्य आरक्षी से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को नए पद के प्रतीक स्वरूप स्टार लगाकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति केवल सेवा का सम्मान नहीं, बल्कि यह नई जिम्मेदारी और प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का हर सदस्य समाज की सुरक्षा, शांति और व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में पदोन्नत अधिकारी विभाग के गौरव और जनता के विश्वास को और सशक्त बनाने में योगदान दें।
विज्ञापन

पदोन्नत पुलिसकर्मियों में राकेश कुमार, मनोज कुमार, अनुज ढिल्लों, हितेश कुमार, अमित सिंह, अनिल कुमार, विनोद कुमार, अमरजीत सिंह, वीरेंद्र कुमार, शमशेर सिंह, रमणदीप, किशोरी लाल और सुरेश कुमार शामिल हैं। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक मदन धीमान तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नव पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

एसपी संदीप धवल ने कहा कि हर पदोन्नति उपलब्धि के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ाती है। विभाग को ऐसे अनुशासित, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों पर गर्व है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नए सहायक उप निरीक्षक अपनी सेवाओं से पुलिस और जनता के बीच की दूरी घटाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की शक्ति उसकी एकजुटता और अनुशासन में निहित है और हर अधिकारी को अपनी ड्यूटी के दौरान नागरिकों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाना चाहिए ताकि विभाग की छवि और बेहतर बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें