फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के आपदा प्रभावितों के साथ खड़ा है प्रशासन : उपायुक्त

Wed, 10 Sep 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
मंडी माणवा में नुकसान का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी और एसडीएम सदर। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
मंडी माणवा पंचायत पहुंचे उपायुक्त, राहत सामग्री बांटी
विज्ञापन

परिवारों को तिरपाल, राशन, कंबल व मेडिकल किट दी
सरकार को भेज चुके हैं मकानों के नुकसान का आकलन
सभी प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर किया है शिफ्ट, किराया सरकार वहन करेगी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंडी माणवा में बारिश से प्रभावित परिवारों की सुध लेने उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार पहुंचे। उन्होंने मौके पर क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाई। इस दौरान उपायुक्त ने श्यामलाल और कमलजीत के परिवारों को प्रशासन की ओर से तिरपाल, राशन किट, कंबल, मेडिकल किट सहित अन्य आवश्यक सामान वितरित किया।
विज्ञापन

राहत वितरण के समय एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह और बीडीओ सदर बबीता भी मौजूद रहीं। उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन हर संभव सहायता पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि मकानों के नुकसान का आकलन पटवारी द्वारा कर लिया गया है और केस सरकार को भेज दिया गया है। राहत मैनुअल के अनुसार शीघ्र ही प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। कहा कि प्रभावित परिवारों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया था और तत्काल फौरी राहत भी दी गई थी। साफ किया कि जिन परिवारों को किराये के घरों में भेजा गया है, उनका किराया प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। कहा कि न केवल सदर क्षेत्र बल्कि जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रभावित परिवारों की पहचान कर सहायता सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मकानों और ढांचागत नुकसान का आकलन शीघ्र पूरा कर राहत राशि वितरित करें। जानकारी दी कि भारी बारिश से क्षतिग्रस्त वन सड़कों की बहाली कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। साथ ही पेयजल परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मंडी माणवा में नुकसान का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी और एसडीएम सदर। स्रोत: डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें