फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वीडियो से की जा रही हंगामा करने वाले आरोपियों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोरलेन किनारे से अतिक्रमण हटाने के दौरान किया था हंगामा
विज्ञापन

- राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित ठाकुर के शामिल होने की भी की जा रही पुष्टि

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल श्री नयनादेवी जी के सुन्हण में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किनारे अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए हंगामे की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके पर बनी वीडियो से आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

घटना शनिवार को हुई थी। एनएचएआई की ओर से फोरलेन किनारे बनाए गए खोखों को हटाने के दौरान लोगों ने खूब हंगामा किया था। इसके बाद एनएचएआई की ओर मामले की शिकायत स्वारघाट थाने में दी गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच करते हुए मौके पर बनी वीडियो को पुलिस ने कब्जे में लिया है। इन वीडियो को खंगाल कर हंगामा करने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। अतिक्रमण का विरोध को करने वालों में राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के अध्यक्ष रुमित ठाकुर का नाम भी सामने आया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि करने में लगी हुई है। बता दें कि शनिवार देर शाम एनएचएआई की ओर से फोरलेन पर गरामोड़ा से जगातखाना तक अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इस दौरान काफी संख्या में लोग अतिक्रमण हटाने के विरोध में मौके पर जुट गए और विरोध-प्रदर्शन करते हुए खूब हंगामा किया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि वीडियो खंगाल का आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें