फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़क किनारे खाई में टैंपो पलटा, दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरिया। ग्राम करसौला स्थित कुल्ली नदी के समीप बुधवार को टेंपो अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन सड़क के किनारे खाई में पलट गया। इसमें सवार दस लोग घायल हो गए। आनन फानन सभी घायलाें को बरेली के एक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब एक बजे एक टेंपो खजुरिया से अहरो गांव की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो में चालक समेत दस लोग बैठे थे। ग्राम करसौला स्थित कुल्ली नदी के पुल से पहले निर्माणाधीन रोड के किनारे खाई में टेंपो का एक पहिया चला गया, जिसके कारण अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। खेतों में काम कर रहे लोग भी दौड़ कर पहुंच गए। लोगों ने आनन फानन टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही खजुरिया थाना प्रभारी विनय कुमार भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घायलाें को समीप के जिला बरेली के कस्बा शीशगढ़ स्थित एक अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सभी दस लोगों को मामूली चोटें आई थीं और सभी को एहतियात के तौर पर उपचार के लिए शीशगढ़ कस्बे के अस्पताल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें