फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नयना के दरबार में आठ हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
नव वर्ष मेलों के पहले दिन श्री नयना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री नयना देवी जी में नव वर्ष मेले का वीरवार को पारंपरिक तरीके से शुभारंभ हो गया। मंदिर के पुजारियों ने न्यास अधिकारियों व कर्मियों के साथ श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मां का विशेष पूजन व हवन-यज्ञ कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। पहले दिन मंदिर में करीब आठ हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेका। नव वर्ष मेला 2 जनवरी तक चलेगा। चार दिवसीय इस मेले के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दर्शन कर अपने नववर्ष का आगाज करेंगे।
विज्ञापन

नव वर्ष मेले को लेकर मंदिर न्यास और स्थानीय प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए तय गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में कड़ाह प्रसाद और नारियल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। असामाजिक तत्वों और जेब कतरों पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिस जवान तैनात रहेंगे। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नव वर्ष मेला के दौरान जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मंदिर क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।
दूसरी ओर नव वर्ष मेले को लेकर मंदिर क्षेत्र के कारोबारियों में भी उत्साह का माहौल है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया है। बिजली-पानी की सुचारु व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों ने भी पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी श्री नयना देवी पहुंच चुकी है। मंदिर के समीप अस्पताल में डॉक्टर समेत अन्य जरूरी चिकित्सा स्टाफ तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें