फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांरखंड पुलिस ने अपहृता को बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। झारखंड पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में छापामार कर करीब डेढ़ माह पूर्व अगवा की गई एक किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को अपने साथ झारखंड ले गई है।
विज्ञापन

झारखंड के जिला जमशेदपुर की पुलिस की एक टीम सोमवार शाम कोतवाली पहुंची। पुलिस टीम ने कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह को बताया कि उनके जमशेदपुर थाने में एक व्यक्ति ने 16 दिसंबर को अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कोतवाली के ग्राम ज्वालापुर भैंसिया निवासी रिंकू मसीह को नामजद किया गया है।
उन्होंने बताया कि रिंकू मसीह जमशेदपुर में वेल्डर था। वह जमशेदपुर निवासी एक किशोरी को बहला फुसलाकर 16 दिसंबर को अपहरण कर ले आया है। किशोरी के परिजन भी उनके साथ आएं हैं। लोकेशन के आधार पर उसके घर पर दबिश देना चाहते हैं। स्थानीय पुलिस की मदद से झारखंड पुलिस ने रिंकू मसीह के घर पर दबिश दी। इसके बाद पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। झारखंड पुलिस के साथ अपहृत किशोरी के परिजन भी साथ थे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि झारखंड के जिला जमशेदपुर में एक किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें उनके क्षेत्र के आरोपी रिंकू मसीह को झारखंड पुलिस अपने साथ ले गई है और अगवा किशोरी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें