फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में कोरोना के आए 63 नए मामले, संक्रमण दर 4.4 फीसदी

विज्ञापन
जिला अस्पताल बिलासपुर में कोरोना टैस्ट के लिए सैंपल देती युवती। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना के 63 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते जिले में संक्रमण दर 4.4 फीसदी हो गई है। मंगलवार को 327 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

सीएमओ प्रवीण चौधरी ने बताया कि जिले में मंगलवार को कोरोना के कुल 1404 सैंपल लिए गए। इनमें से 63 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें आरएच बिलासपुर से 12, मार्कंड से 8, श्री नयनादेवी जी से 2, घुमारवीं से 26, झंडूता से 14, एनआर अस्पताल से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इनमें रोपा से एक, माकड़ी से एक, मोरसिंघी से एक, देहरा से 2, कोट से 2, पद्दयाण से एक, बाड़ी मझेड़वां से 2, कोल वैली संस्थान हरनोड़ा से 2, बेहना जट्टां से एक, रौड़ा सेक्टर बिलासपुर से 2, गेहड़वीं से एक, बंदला से एक, कुंड से एक, नैण से एक, झंडूता से एक, घरोटी से एक, समोह से एक, पलथीं से एक, डियारा सेक्टर से एक, कोठीपुरा से एक, स्वाहण से एक, जबकि टिक्कर से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को 327 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। वहीं 15 से 18 आयु वर्ग के कुल 16350 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें