फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वॉलीबाल के फाइनल में बम्म ने पंतेहड़ा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन युगल में राकेश रविकांत बने विजेता
विज्ञापन

युवक मंडल बम्म की ओर से करवाई गई प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। आदर्श युवक मंडल बम्म की ओर से मेरा युवा भारत बिलासपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों से विभिन्न गांव के युवाओं ने वॉलीबाल, बैडमिंटन, लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़ में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रेमलाल शर्मा ने किया। बैडमिंटन युगल में राकेश कुमार और रविकांत विजेता बने, जबकि अनुराग और शिवांश उप विजेता बने।
विज्ञापन

वॉलीबाल के फाइनल में आदर्श युवक मंडल बम्म ने पंतेहड़ा को हराया। ऊंची कूद मे मनीष कुमार, लंबी कूद में विक्रम कुमार और 100 मीटर दौड़ में रोहित कुमार विजेता बने। समापन अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राजेंद्र गर्ग ने समिति के प्रयासों की सराहना की और युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। युवक मंडल के प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना और ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता में अजय शर्मा और राज कुमार शर्मा ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर ग्राम पंचायत बम्म प्रधान व कहलूर कल्याण समिति बम के सचिव मनीष शर्मा, जिला युवा अधिकारी बिलासपुर दीप माला, समिति के अध्यक्ष कर्म दत्त शर्मा, राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें