फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. चंद्रेश्वर बने पुरस्कृत शिक्षक मंच के अध्यक्ष

Sun, 20 Dec 2015 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में शिक्षा में गुणवत्ता के उद्देश्य को लेकर सरकारी सेवा में कार्यरत राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कारों से पुरस्कृत राजकीय शिक्षक रविवार को बिलासपुर में एकत्रित हुए।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) में हुई बैठक में उपस्थित प्रदेश भर के अवार्डी शिक्षकों ने हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कृत शिक्षक मंच का गठन किया।

इसमें सर्वसम्मति से उप शिक्षा निदेशक जिला सोलन डा. चंद्रेश्वर शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि सोम राणा को महासचिव, सोहन लाल को कोषाध्यक्ष, डा. कामेश्वर और डा. महेंद्र शर्मा को लेखाकार चुना गया।
विज्ञापन


इसके अलावा शिमला के वीरेंद्र कुमार और संजय देष्टा, हमीरपुर के कमलेश मिश्रा, कांगड़ा के नरोत्तम शर्मा, सोलन के दुर्गानंद शर्मा और सरताज सिंह, ऊना के प्रदीप सिंह और मंडी की जमना गुप्ता को राज्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

इसके उपरांत अवार्डी अध्यापकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही शिक्षा की बेहतरी के लिए योजना बनाई। इसे लेकर जल्द ही सरकार और विभाग के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित उप निदेशक उच्च शिक्षा जिला मंडी सुशील पुंडीर सहित अन्य अवार्डी शिक्षकों ने शिक्षण को समयानुकूल और प्रभावी बनाने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें