फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ट्रक ऑपरेटरों को कंपनी की ओर से दिया टकोली टोल प्लाजा का टैक्स

Fri, 31 Jan 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

- बरमाणा सीमेंट प्लांट से ढुलाई करने वाले ट्रक ऑपरेटरों को राहत
- ऑपरेटरों को होगा करीब 600 रुपये का लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा एसीसी सीमेंट प्लांट से ढुलाई करने वाले ट्रक ऑपरेटरों के लिए राहत भरी खबर है। मनाली की ओर सीमेंट लेकर जाने वाले ट्रक ऑपरेटरों को अब मालभाड़े के अलावा किरतपुर-मनाली फोरलेन पर टकोली टोल प्लाजा पर लगने वाला टैक्स भी कंपनी की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन

टकोली टोल प्लाजा 27 जनवरी से फिर से शुरू हुआ है। हाल ही में बिलासपुर ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा (बीडीटीएस) और सीमेंट कंपनी प्रबंधन के बीच बैठक हुई थी। बीडीटीएस के पदाधिकारियों की मांग पर मनाली की ओर जाने वाले ट्रकों को टोल देने का निर्णय लिया गया। सीमेंट प्लांट से रोजाना मनाली की ओर 50 से अधिक ट्रक माल लेकर जाते हैं। कंपनी की ओर से टोल मिलने से ट्रक ऑपरेटरों को करीब 600 रुपये का लाभ होगा। बता दें कि बरमाणा सीमेंट प्लांट में करीब 3700 ट्रक माल ढुलाई के लिए लगे हुए हैं। सिंगल और मल्टी एक्सेल ट्रक के लिए मैदानी क्षेत्रों में एक बराबर 5.15 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन मालभाड़ा मिलता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सिंगल एक्सेल के लिए 10.35 रुपये और मल्टी एक्सेल के 9.35 रुपये मालभाड़ा मिलता है। बीडीटीएस के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने बताया कि सभा के सदस्यों के प्रयासों से ट्रक ऑपरेटरों को राहत मिली है। टकोली टोल प्लाजा पर लगने वाला टैक्स कंपनी की ओर से मानभाड़े के साथ दिया जाएगा। बीडीटीएस ट्रक ऑपरेटरों के हित में लगातार कार्य कर रहा है। समय-समय पर ट्रक ऑपरेटरों की समस्याओं और मांगों को कंपनी प्रबंधन के समक्ष रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें