फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरी-नवगांव सड़क के विस्तारीकरण का काम जल्द शुरू करे विभाग : जमवाल

Fri, 31 Jan 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के साथ बैठक करते हुए सदर विधायक त्रिलोक जमवाल । संवाद
विज्ञापन
-सदर विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

-बोले, सड़क के विस्तारीकरण व सुधारीकरण के लिए केंद्र ने दिए हैं 80 करोड़ रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने लोक निर्माण विभाग को बैरी-नवगांव सड़क के विस्तारीकरण का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सदर और नयना देवी विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाली 37 किलोमीटर लंबी इस सड़क के विस्तारीकरण व सुधारीकरण के लिए केंद्र से लगभग 80 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
उन्होंने कहा कि बागा सीमेंट फैक्टरी से ज्यादातर ट्रक इसी सड़क से आते-जाते हैं। अधिक यातायात होने के कारण अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो जाती है। सड़क का विस्तारीकरण होने से जहां यह समस्या दूर होगी, वहीं लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा भी मिलेगी। लिहाजा इस सड़क का काम जल्द शुरू किया जाए। इसमें गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में त्रिलोक जमवाल ने विभिन्न सड़कों व अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि गोविंद सागर पर भजवाणी पुल के निर्माण के लिए केंद्र से 103 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी हुए दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। पुल बनने से सदर के साथ ही घुमारवीं और झंडूता विधानसभा क्षेत्रों के लोग भी लाभांवित होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि बाकी बची औपचारिकताएं पूरी करके इस पुल का काम भी जल्द शुरू किया जाए।
विज्ञापन

नाबार्ड और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा नाबार्ड के तहत 17.5 किलोमीटर लंबी सिकरोहा-मझवाड़-जबल्याणा-सोहर सड़क के लिए करीब 16.50 करोड़ तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 28 किलोमीटर से अधिक लंबी चार सड़कों (दली-मियां बंदला, धारटटोह-द्रोबड़-सरायघाटी, हरनोड़ा-बौहट कसोल और कुठेड़ा-तल्याणा वाया भगोट) के लिए लगभग 28.50 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। हालांकि काम शुरू हो चुका है, लेकिन इसकी गति अपेक्षाकृत धीमी है। उन्होंने निर्देश दिए कि इन सड़कों के काम में तेजी लाई जाए, ताकि संबंधित इलाकों के लोगों को उनका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि वर्ष 2023 में आपदा की वजह से क्षतिग्रस्त हुई सदर विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कें बहाल तो कर दी गई हैं, लेकिन हरलोग समेत कुछ अन्य इलाकों की सड़कों में डंगों के निर्माण का काम अभी भी बाकी है। यह काम समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों समेत अन्य सभी कार्यों में गुणवत्ता से समझौता किसी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। लिहाजा सभी काम समयबद्ध तरीके से पूरा करने के साथ ही उनमें गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें