फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कॉलेजों में 31 जुलाई तक लें दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- लगभग सभी विषयों में अभी खाली चल रहीं सीटें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में दाखिले की तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी संबंधित महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से 31 जुलाई दोपहर 1:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


बिलासपुर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि उनके कॉलेज में संगीत की 74, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की 70, टूरिज्म एंड ट्रेवल की 79, एजूकेशन की 77, भूगोल की 102, पत्रकारिता एवं जनसंचार की 77, फिजिकल एजुकेशन की 80, संस्कृत की 77, हिंदी की 43, इतिहास की चार, अर्थशास्त्र की 121, राजनीतिक शास्त्र की 12, अंग्रेजी की 50, कॉमर्स की 71, गणित की 119, रसायन विज्ञान की 119, भौतिक विज्ञान की 131, जूलॉजी की 49, बॉटनी की 71, कंप्यूटर साइंस की 70, बीवॉक हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की 21 और बी वॉक रिटेल मैनेजमेंट की 7 सीट खाली हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की 31 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे काउंसलिंग होगी। विद्यार्थी 1 अगस्त तक फीस जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी में द्वितीय व तृतीय वर्ष, बीवॉक के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी 31 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें