फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज के समक्ष होंगे महिला के बयान

Sun, 24 Jul 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की ओर से लगाए गए दुराचार के आरोप में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी की। वहीं सोमवार को पुलिस मजिस्ट्रेट के समक्ष महिला के बयान दर्ज करवाएगी। महिला ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति जो पुलिस में तैनात है उसने महिला को बंदूक दिखा कर दुराचार किया है। इसके आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने घटना स्थल की वीडियोग्राफी की है। वहीं पुलिस सोमवार को महिला के 164 के तहत बयान भी दर्ज करवाएगी। हालांकि शनिवार को महिला का मेडिकल करवा लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट का आना अभी बाकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टि में महिला के शारीर में कोई भी चोट का निशान नहीं आया है। गौर रहे कि महिला ने गांव के व्यक्ति पर दुराचार का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 20 जुलाई की शाम को जब वह घर जा रही थी तो गांव के ही एक व्यक्ति जो पुलिस विभाग में कार्यरत है ने उसे बंदूक दिखा कर उसके साथ दुराचार किया।
थाना प्रभारी दया राम ने बताया कि सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने महिला के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। घटना स्थल की वीडियोग्राफी की जा चुकी है। मामले की छानबीन की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आना अभी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें