फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राज्य स्तरीय योग स्पर्धा में चमकी स्वास्तिका ठाकुर

विज्ञापन
घुमारवीं स्कूल में स्वास्तिका को राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में पदक जीतने पर सम्मानित करते हु - फोटो : credit
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। एसवीपीएम पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं की दसवीं कक्षा की मेधावी छात्रा स्वास्तिका ठाकुर ने राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्वास्तिका ने इस प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक सहित कुल तीन पदक अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में 11 से 13 अक्तूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में स्वास्तिका ने अंडर-17 और अंडर-19 दोनों वर्गों में भाग लिया। उन्होंने अंडर-17 वर्ग की आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इसके अलावा अंडर-19 वर्ग की आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में दूसरा और आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अब उनका चयन नेशनल लेवल के लिए हुआ है, जहां वह योग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेंगी।
विज्ञापन

छात्रा के विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार डोगरा और समस्त स्टाफ ने स्वास्तिका को हार पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वास्तिका की यह उपलब्धि पूरे स्कूल के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें