फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में 16 नवंबर को मनाया जाएगा राज्य स्तरीय विश्व फार्मासिस्ट दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल की बैठक में रूपरेखा तैयार, विभिन्न समितियों का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल की ओर से 16 नवंबर को बिलासपुर में राज्य स्तरीय विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस बड़े आयोजन की तैयारियों को लेकर काउंसिल की मुख्य समिति की एक विशेष बैठक बिलासपुर स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने की, जिसमें प्रदेशभर से कोर कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान समारोह को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की अहम भूमिका और फार्मेसी शिक्षा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करने के साथ ही विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जिससे सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण बैठक में अभिलाषी कॉलेज के निदेशक डॉ. राजेंद्र गुलेरिया, राजकीय फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू के प्राचार्य डॉ. विवेक ठाकुर, नगरोटा फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा, लॉरेट कॉलेज के प्राचार्य महेंद्र आशावत और आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी बद्दी की प्राचार्या डॉ. श्वेता अग्रवाल उपस्थित रहीं। इसके अलावा अस्पताल फार्मेसी ऑफिसर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, महासचिव खुशहाल सिंह, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव पंडित व जिला बिलासपुर से सुरेंद्र नड्डा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें