फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में कल शोभायात्रा से शुरू होगा राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
परमवीर चक्र विजेता संजय शर्मा करेंगे शुभारंभ, 6 से 9 अप्रैल तक होंगी सांस्कृतिक संध्याएं
विज्ञापन

आज पशु मेले में लगाई जाएगी पशुओं की प्रदर्शनी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला 5 अप्रैल से शुरू होगा। इसका शुभारंभ परमवीर चक्र विजेता संजय शर्मा करेंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता सेनानी शैहज राम शर्मा, शंकर दास वर्मा, भाग सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ घुमारवीं के प्रसिद्ध शिव मंदिर से शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा के मेला ग्राउंड पहुंचने के बाद बैलों का पूजन एवं ध्वजारोहण समारोह होगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज होगा। एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बताया कि 4 अप्रैल को पशु मेले का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में विभिन्न प्रजातियों के पशुओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे किसानों एवं पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन तकनीकों की जानकारी मिलेगी। 6 से 9 अप्रैल तक प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 6 अप्रैल को गौरव कौंडल, 7 को इशांत भारद्वाज, 8 को कुमार साहिल, 9 अप्रैल को अनुज शर्मा अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेले के दौरान पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बैडमिंटन और फुटबाल के साथ इस बार हैंडबाल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कुश्ती प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसमें इस बार बच्चों के लिए ‘बाल केसरी’ कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। बेबी शो का भी आयोजन किया जाएगा। मेले के समापन समारोह में आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि ग्रीष्मोत्सव मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक धरोहर को संजोने के साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें