फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को पौधों के औषधीय गुणों के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
बिलासपुर महाविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रबं
विज्ञापन
-बिलासपुर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के इको क्लब ने औषधीय पौधों के संरक्षण और जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य, इको क्लब के सदस्यों, विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में औषधीय पौधे भी लगाए और उनको पौधे बांटे गए।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश आयुष विभाग के वैज्ञानिक डॉ. राम कृष्ण अपने सहायक नंद लाल सहित उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अश्वगंधा, अर्जुन, सहजन (मोरिंगा), हरड़, बहेड़ा, आंवला आदि पौधों के औषधीय गुणों की जानकारी दी और उनकी मानवीय जीवन में क्या उपयोगिता है इसे भी विस्तार से समझाया। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आयुर्वेद, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति समझ पैदा करना एवं जागरूकता को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज दिन प्रतिदिन पर्यावरण दूषित होने के कारण प्रकृति भयानक रूप धारण करके तबाही का कारण बनती जा रही है। हम सभी को मिलकर पर्यावरण को बचाने का प्रयास करना होगा, तभी हम मानव जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार पौधारोपण पर हजारों रुपये खर्च कर रही है, जिस भी विभाग द्वारा पौधे लगाए जाते हैं वह उनकी देखभाल परिवार की तरह तब तक करें जब तक कि पौधे पूरी तरह से लग न जाएं। सरकार को विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए पौधों की मॉनिटरिंग थर्ड पार्टी से करवानी चाहिए। तभी धरती पर लगे पौधों की गुणवत्ता को आंका जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों सहित सभी से आग्रह किया कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने में अपना पूर्ण सहयोग दें। इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान के प्रो. प्रवीण संख्यान, जीव विज्ञान विभाग के डॉ. कुलदीप, डॉ. सोनिया राठौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें