फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

Thu, 02 Oct 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भराड़ी के दधोल में दुर्घनाग्रस्त हुई कार को निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
50 मीटर गहरी खाई में गिरने से बची, टला बड़ा हादसा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर वीरवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दधोल चौक के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराई। गनीमत यह रही कि कार में सवार चारों युवक सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे एक कार हमीरपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। दधोल चौक के समीप अचानक चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। कार सड़क किनारे रखी पानी की टंकियों को तोड़ती हुई पेड़ों से जा भिड़ी। हादसे के समय कार में चार युवक सवार थे, लेकिन सभी घायल होने से बच गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और क्रेन की मदद से कार को निकाला। राहत की बात यह रही कि यदि कार पेड़ से न रुकती तो करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर सकती थी। पुलिस ने मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें