घंडालवीं कॉलेज में संविधान दिवस पर हुआ सत्र का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में राजनीति शास्त्र विभाग, ईएलसी क्लब और एनएसएस इकाई के सौजन्य से संविधान दिवस के अवसर पर संयुक्त सत्र का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने की।
इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों और विभाग के छात्रों में सबसे पहले एससीए अध्यक्ष सुनाक्षी, तमन्ना, निखिल, काजल, भारती, सिमरन शर्मा ने संविधान के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने संविधान के अलग-अलग प्रावधानों और पहलुओं पर गहनता से विचार प्रस्तुत किए। उसके बाद राजनीतिक विभाग के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र शर्मा ने संविधान के महत्व का व्यावहारिक विश्लेषण किया। उन्होंने सभी को संवैधानिक नियमों, मूल्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया और पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी देकर छात्रों को जागरूक किया गया। प्राचार्य रीता शर्मा ने डॉ. बीआर आंबेडकर के जीवन परिचय से छात्रों को अवगत करवाया और उनके द्वारा दिए गए संवैधानिक मूल्यों का पालन करने को सभी को प्रेरित किया। उन्होंने सभी छात्रों को उचित मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मंच संचालन प्रिया ठाकुर ने किया। इस अवसर पर एनएसएस इकाई अधिकारी प्रो. सुदेश कुमार आदि उपस्थित रहे।