फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता कॉलेज में विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
-कॉलेज परिसर में रोपे औषधीय पौधे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में एनएसएस इकाई द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कॉलेज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सतीश चंदेल ने की। विद्यार्थियों और एनएसएस के स्वयंसेवियों द्वारा औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इसमें आंवला, हरड़, बेहड़ा और जामुन इत्यादि के पौधे लगाए गए। इसके पश्चात कॉलेज परिसर से हर घर तिरंगा के तहत एक रैली का आयोजन किया गया। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर आनंदघाट तक की गई। इसमें विद्यार्थियों के साथ प्राध्यापकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. प्रतीक देशवाल बताया कि इस रैली का उद्देश्य यह है कि प्रत्येक नागरिक अपने घर में झंडा फहराकर आजादी के पर्व में शामिल हो। प्राचार्य प्रो. सतीश चंदेल ने सभी विद्यार्थियों से ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए कहा और देशभक्ति का संदेश राष्ट्र के सभी लोगों में जाए ऐसा आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें