फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग ले विद्यार्थी : विवेक

विज्ञापन
विज्ञापन
- दसलेहड़ा स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दसलेहड़ा में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने गणपति वंदना, सरस्वती वंदना, पहाड़ी नाटी, गिद्दा, भंगड़ा, लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मेधावियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह में झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के ऊपर भी विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़ेंगे तो इससे स्कूल और क्षेत्र का नाम रौशन होगा। उन्होंने कहा कि स्कूल में जल्द ही कॉमर्स की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने लोगों की मांग पर बैंक की शाखा खोलने का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चों को रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 5100 रुपये भेंट किए। इससे पहले मुख्य अतिथि का स्कूल पहुंचने पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य कुंदन शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही मुख्य अतिथि और गणमान्य लोगों का इस कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के साथ ब्लॉक कांग्रेस प्रधान सतीश चंदेल, मनिंदर सिंह चंदेल, सरदीप भारद्वाज, विजय कौशल, संदीप पंडित, राकेश वालिया, राजकुमार, बीडीसी सदस्य मृदुला ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान, एसएमसी प्रधान, अशोक कौशल, संजय कालिया और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें