फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी बोले : पेपर था आसान, अच्छे अंक आने की उम्मीद

Thu, 20 Mar 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
नेहा।
विज्ञापन
-फ्लाइंग स्क्वॉड ने स्कूलों का किया निरीक्षण, नहीं आया नकल का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को 12वीं कक्षा की इतिहास विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई।
परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कई विद्यार्थी परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही अध्यापकों और मित्रों के साथ प्रश्न पत्र पर चर्चा करने लगे। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर बहुत आसान था। परीक्षा देते समय अच्छा महसूस हुआ। अध्यापकों ने जो साल भर कक्षा में पढ़ाया था, उसी से संबंधित प्रश्न परीक्षा में आए थे। उम्मीद है कि पेपर में अच्छे अंक आएंगे। बोर्ड द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वॉड ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या पाठशाला बिलासपुर, भगेड़, बैहना जट्टा, ऋषिकेश, पंजागईं, रानी कोटला सहित अन्य स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा में कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया। इतिहास विषय की परीक्षा 80 अंक की थी। परीक्षा सुबह 8:45 से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित हुई। सुबह 8:30 बजे के बाद केंद्रों पर विद्यार्थियों की गहन जांच की गई। विद्यार्थियों के बैग, मोबाइल और अन्य सामान केंद्रों के बाहर रखवाए गए। स्कूलों में एग्जाम मित्र मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए परीक्षाओं की मॉनिटरिंग भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
क्या बोले विद्यार्थी
छात्रा दिव्या ने बताया कि बी सीरीज का प्रश्न पत्र आया था। पेपर बहुत अच्छा हुआ। उम्मीद है कि पेपर में अच्छे अंक आएंगे।

इनसेट
छात्रा नेहा ने बताया कि पेपर में ए सीरीज आई थी। पूरा प्रश्न पत्र हल किया। अध्यापकों ने जो साल भर पढ़ाया था उसी से संबंधित प्रश्न आए थे।

इनसेट
छात्रा वैष्णवी ने बताया कि परीक्षा में सी सीरीज आई थी। पेपर बहुत आसान आया था। परीक्षा देते समय अच्छा महसूस हुआ। परीक्षा में आए सभी प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार थे।

नेहा।

नेहा।

नेहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें