फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में 4 अप्रैल को होगा पशु मेला

Thu, 20 Mar 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पशु अधिकारी व पशु मेला कमेटी के सदस्य । संवाद
विज्ञापन
-गाय, भैंस, बकरी, भेड़ों की होगी प्रतिस्पर्धा
विज्ञापन

-5 अप्रैल को पशु चिकित्सालय घुमारवीं में होगा डाॅग शो

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं को लेकर पशु मेला सब कमेटी की बैठक का आयोजन घुमारवीं में किया गया। बैठक की अध्यक्षता पशु मेला कमेटी अध्यक्ष और वरिष्ठ पशु अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने की। इस दौरान ग्रीष्मोत्सव में पशु मेले की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार ने गत वर्ष हुए पशु मिले में आय-व्यय का लेखा-जोखा पशु मेला कमेटी के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इस बार ग्रीष्मोत्सव 4 अप्रैल को होना है। कमेटी के सभी सदस्यों ने बैठक में अपना मत रखा कि पशु मेला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न श्रेणियां के पशुओं में पहले से तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले पशुओं को नकद इनाम दिया जाएगा। जो पशु किसी भी श्रेणी में नकद इनाम प्राप्त नहीं करता है, उन पशुओं के मालिकों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक तसला दिया जाएगा। पशु मेले में भाग लेने वाले पशुओं की ईयर टैगिंग होना आवश्यक है। टैगिंग मेले की निर्धारित तिथि से दो दिन पूर्व की होनी चाहिए। पशु की टैगिंग विभागीय पोर्टल पर विभागीय कर्मचारियों की ओर से जांचने के बाद ही पशु को मेले में भाग लेने के लिए पंजीकृत किया जाएगा। पशु पंजीकरण का कार्य 4 अप्रैल को सुबह 11 बजे शुरू कर दिया जाएगा, जो 1 बजे दोपहर बाद तक पूरा कर दिया जाएगा। उसके उपरांत पशुओं का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। 2 बजे से प्रतिस्पर्धा शुरू होगी। पशु मालिकों को आधार कार्ड लाना होगा।
विज्ञापन

पशु मेले में भैंस, गाय, बकरियों और भेड़ों की प्रतिस्पर्धा होगी। विभिन्न श्रेणियों में यह प्रतिस्पर्धा होगी। कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक श्रेणी में चार या चार से अधिक पशु पंजीकृत होंगे तभी पहला, दूसरा और तीसरा नकद इनाम दिया जाएगा। तीन या तीन से कम पशु अगर किसी श्रेणी में पंजीकृत होते हैं तो उस दशा में केवल एक पशु को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। निर्णायक कमेटी की ओर निर्धारित किया जाएगा की इस श्रेणी में सांत्वना पुरस्कार किसे दिया जाना है। नकद इनाम पिछले साल की भांति दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इनसेट

5 अप्रैल को पशु चिकित्सालय घुमारवीं में होगा डॉग शो

सहायक निदेशक पशुपालन विभाग बिलासपुर डॉ. केएल शर्मा ने बताया कि 5 अप्रैल को उप मंडलीय पशु चिकित्सालय घुमारवीं के परिसर में एक डॉग शो का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें विभिन्न श्रेणियों के कुत्ते जैसे जर्मन शेफर्ड, गोल्डन रिट्रीवर, लैब्राडोर बुल टेरियर, पग, हस्की, पॉमेरेनियन आदि कुत्तों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। विभिन्न श्रेणियों में पहला, दूसरा और तीसरे स्थान पर रहने वाले कुत्तों के मालिकों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीनेशन पशुपालन विभाग की ओर से निशुल्क किया जाएगा। सभी कुत्तों को मेला कमेटी की ओर से एक-एक किट देने का भी निर्णय लिया गया। इस किट में कुत्तों से संबंधित टॉनिक, शैंपू, पेट कीड़ों की दवाइयां और डॉग साबुन उपलब्ध होंगे। मेला कमेटी ने क्षेत्र के पशुपालकों से आग्रह किया कि इस मेले के सफल आयोजन के लिए अपने पशुओं को लेकर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें