फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में पंजाबी, हिमाचली गानों पर झूमे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
-कॉलेज में आयोजित हुआ साहित्य से संस्कृति कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में अंग्रेजी विभाग की ओर से साहित्य से संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा कविता गायन, भजन गायन, पंजाबी, हिमाचली, हरियाणवी और कश्मीरी नृत्य प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के स्वयं पकाए हुए व्यंजन भी प्रस्तुत किए। प्रो. प्रीतम लाल ने अंग्रेजी विभाग को बधाई और शुभकामनाएं दी और साहित्य और संस्कृति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साहित्य और संस्कृति का आपस में प्रगाढ़ संबंध हैं। युवा पीढ़ी संस्कृति के संरक्षण में अद्वितीय भूमिका अदा कर सकती है। हमें हमेशा संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण के लिए कार्य करते रहना चाहिए। इस मौके पर प्रो. नीलम शर्मा, प्रो. रीना शर्मा, डॉ. चंचल शर्मा, डॉ. हंसा, डॉ. अंजना कुमारी, प्रो. मनोरमा, प्रो. लिपिका और प्रो. ज्योति बरवल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें