राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं के दस जमा एक और नौंवी कक्षा के छात्रों का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस बार अभिभावक और छात्र स्कूल की वेबसाइट पर डाला जाएगा।
प्रधानाचार्य नरेश कुमार सहोड़ ने बताया कि यह सुविधा 31 मार्च सुबह 11 बजे से उपलब्ध रहेगी। इसके माध्यम से बच्चे और अभिभावक घर बैठे क्लिक करके परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल वेबसाइट को सरकारी वेबसाइटों की सूची में शामिल किया गया है। वेबसाइट बनाने में पाठशाला के आईटी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है। इसकी वजह से क्षेत्र में पाठशाला को जिला में प्रथम और प्रदेश में तीसरा स्थान होने का गौरव मिला है।
उधर, पाठशाला प्रबंधन समिति के प्रधान परमजीत धीमान के साथ अन्य अभिभावकों ने भी छात्र हित में प्रेषित इस सुविधा को प्रशंसनीय करार दिया है। प्रधानाचार्य नरेश कुमार सहोड़ ने बताया कि आधुनिकता के युग में वेबसाइट किसी भी संस्थान का आइना होता है।
इसके माध्यम से संस्थाओं के वर्तमान, भूतकाल एवं भविष्य और भावी उन्नति की ताजा जानकारियां लोगों तक पहुंचती है।