फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नशा और अवैध खनन पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
झंडूता में नए थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्र में नशा तस्करी और कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात पुलिस थाना झंडूता में पदभार संभालने के बाद थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने कही। इससे पहले वे पुलिस थाना चौकी (सदर) बिलासपुर में सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में राजेंद्र कुमार ने कहा कि नशे को मिटाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नशे के धंधे में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में कड़ा शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने अवैध खनन पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इस दिशा में भी सख्त अभियान चलाया जाएगा। अवैध खनन के हर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें