फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भाषण में भावना, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अनु रही प्रथम

विज्ञापन
झंडूता कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉले
विज्ञापन
भाषण में भावना, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अनु रही प्रथम
विज्ञापन

विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति किया जागरूक
झंडूता कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रेड रिबन इकाई की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने की।
मुख्यातिथि के रूप में एसडीएम अर्शिया शर्मा और विशेष अतिथि के रूप में डॉ. दीपक गुरंग ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान भाषण, नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भाषण में भावना शर्मा ने पहला, सुनैना ने दूसरा और तौफीक ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अनु कुमारी ने पहला, पलक चंदेल ने दूसरा और भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में रेशम खान पहले, रजनी दूसरे और विशाखा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।
छात्राओं ने एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। मुख्यातिथि एसडीएम अर्शिया शर्मा ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. दीपक गुरुंग ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन के निदेशक शेर सिंह यांबा, आईसीटीसी केंद्र के सलाहकार मोनिका शर्मा, रीना चंदेल, पूनम कुमारी और अन्य सहयोगी सदस्यों ने एचआईवी/एड्स, हेपेटाइटिस बी एवं सी के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें