फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार श्री नयना देवी जी विस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध : विक्रमादित्य

Sat, 08 Feb 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-लोनिवि मंत्री बोले, हर क्षेत्र को बराबर सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता
विज्ञापन

-बढ़ती नशा तस्करी पर जताई चिंता, युवा पीढ़ी के बचाव के लिए चलाएंगे विशेष अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। प्रदेश सरकार श्री नयना देवी जी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। यह बात प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में सीएम के कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्री नयना देवी क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के विस्तार और यातायात सुधार के लिए सरकार 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दे चुकी है। इस दौरान 80 करोड़ रुपये की लागत से बैरी सड़क के स्तरोन्नयन का शिलान्यास किया गया, जो मंडी जिले के लिए एक महत्वपूर्ण शॉर्टकट साबित होगा और यातायात को सुगम बनाएगा। सरकार प्रदेश के सभी जिलों और क्षेत्रों के संतुलित विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा देने के लिए सड़कों के निर्माण और विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा, केंद्र सरकार से सहयोग प्राप्त कर विकास कार्यों में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे अधूरे प्रोजेक्ट समय पर पूरे किए जा सकें। सरकार की प्राथमिकता यह है कि हर क्षेत्र को बराबर सुविधाएं मिलें और सभी विकास परियोजनाओं की निगरानी नियमित रूप से की जाए। कहा कि श्री देवी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जिसे और अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। श्री नयना देवी नगर परिषद के सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री के सहयोग से विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने बढ़ती नशा तस्करी पर चिंता जताई। कहा कि इसे रोकने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए सख्त निगरानी और विशेष अभियान चलाए जाएंगे, साथ ही नशा मुक्ति केंद्रों को भी सशक्त बनाया जाएगा। हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार नयना देवी क्षेत्र के विकास और कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में व्यापक सुधार लाने के लिए योजनाओं को गति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें