फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल नेतृत्व और अनुशासन, टीम भावना का करते हैं विकास : संजय

Tue, 02 Jun 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स। स्
विज्ञापन
कैडेट्स को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तनाव मुक्त रहने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

घुमारवीं में आयोजित एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर की ओर से शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ।
शिविर में 20 स्कूलों के 519 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह और अनुशासन के साथ दिनभर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। दिन की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें कैडेट्स को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया गया। योगाभ्यास के माध्यम से कैडेट्स को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और तनाव मुक्त रहने के लिए प्रेरित किया गया। उसके बाद सूबेदार मेजर संजय कुमार, एआरओ हमीरपुर ने कैडेटों को संबोधित करते हुए अग्निपथ योजना, खेलों के महत्व और भारतीय सेना में भर्ती के अवसरों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना युवाओं को देश सेवा का सुनहरा अवसर प्रदान करती है और सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कैडेट्स को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को सेना में भर्ती के दौरान मिलने वाले विभिन्न लाभों और अवसरों की जानकारी भी प्रदान की। कैंप कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने एआरओ हमीरपुर से पधारे सूबेदार मेजर संजय कुमार का स्वागत किया और कैडेट्स के मार्गदर्शन हेतु उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रेरणादायक व्याख्यान युवाओं को अपने भविष्य के प्रति जागरूक करने और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शाम के समय शिविर में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कैडेट्स ने भाग लिया। इसके अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कैडेट्स विभिन्न प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास गतिविधियों के माध्यम से अपने कौशल को निखारने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें