फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले के हर कोने से देश की राजधानी पहुंचेगी मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शुरू हुआ मेरी माटी मेरा देश अभियान
विज्ञापन

- स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान अभियान का उद्देश्य
- जिले की हर पंचायत में आयोजित होंगे कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बचत भवन बिलासपुर में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने की।
अभियान के तहत हर पंचायत में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में पंचायतों में विशेष शिलालेख भी लगाए जाएंगे। साथ ही अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में देश के कोने-कोने से कलशों में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। कलशों से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी। जिले की हर एक पंचायत और शहरी क्षेत्र से भी कलशों में मिट्टी देश की राजधानी पहुंचाई जाएगी। यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य वीर सेनानियों का सम्मान करना है। डॉ. निधि पटेल ने बताया कि अभियान के पहले दिन के जिले की सभी पंचायत में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित कर लोगों को कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। यह अभियान के तहत भारत की आजादी के 76 साल पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

जिले में पौधरोपण अभियान भी चलाया जाएगा

इस कार्यक्रम के तहत सभी पंचायत में कम से कम 75 पौधे लगाए जाएंगे और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से आवाहन किया कि अपने आसपास और अपने गांवों में अधिक से अधिक पौधरोपण कर इस पौधरोपण अभियान को सफल बनाएं। पौधरोपण के अलावा इस अभियान के दौरान एक दिन स्वच्छता के नाम कार्यक्रम, प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें