फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों ने ली मेरी माटी मेरा देश पंचप्राण की प्रतिज्ञा

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्कूल, कॉलेजों और अन्य स्थानों पर लगाए गए औषधीय पौधे
विज्ञापन

-समारोह में पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/बरठीं/घुमारवीं। जिले के विभिन्न स्थानों पर मेरी माटी मेरा देश राष्ट्रीय अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और अन्य लोगों ने स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाकर एक-एक पौधा गोद भी लिया। साथ ही विद्यार्थियों ने मेरी माटी मेरा देश पंचप्राण प्रतिज्ञा भी ली। समारोह में पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में एनएसएस इकाई की ओर से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही विद्यार्थियों ने मेरी माटी मेरा देश पंचप्राण प्रतिज्ञा भी ली। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य नीलम वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुनील वर्मा ने देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को नमन किया और अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य नीलम वर्मा ने पूर्व सैनिक प्रेमलाल ठाकुर को भी सम्मानित किया। प्रेमलाल ठाकुर पिछले 17 साल से इसी स्कूल में निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के साथ मिलकर शिक्षा विभाग ने एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम योजना शुरू की है। इसी कड़ी में इको क्लब प्रभारी संतोष धीमान और बच्चों ने एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम पौधरोपण कार्यक्रम के तहत स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस मौके पर सभी अध्यापक, प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान चलाया। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत एनएसएस के स्वयंसेवियों ने पंच प्राण की शपथ ली। यह अभियान प्रधानाचार्य जगदीप सिंह और कुठेड़ा पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश की अगुवाई में चलाया गया। एनएसएस प्रभारी अशोक कुमार और किरण शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने आंवला, हरड़, बहेड़ा आदि औषधीय पौधों के साथ-साथ पीपल और विभिन्न फलदार पौधे विद्यालय परिसर में लगाए गए। इस अवसर पर अध्यापक, पंचायत प्रतिनिधि और एनएसएस स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत की प्रधान रीना पुंडीर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। भारत के राष्ट्रपति से सम्मानित रीना पुंडीर बॉक्सिंग और कराटे में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस कार्यक्रम में स्थानीय वार्ड सदस्य बीना देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाठशाला प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को पंच प्राण की प्रतिज्ञा दिलाई गई। प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने पूर्व सैनिक एवं पाठशाला प्रवक्ता सतीश कुमार, एनएसएस प्रभारी सुदर्शना कुमारी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवियों और इको क्लब के विद्यार्थियों ने पाठशाला परिसर में फलदार पौधे लगाकर एक-एक पौधा गोद लिया और उसकी देखभाल की शपथ ली। मुख्य अतिथि ने प्रधानाचार्य के नेतृत्व में पाठशाला में किचन गार्डन को विकसित करते हुए शिमला मिर्च, बैंगन, भिंडी, अरबी, हरी मिर्च, कद्दू, खीरा और अदरक के पौधे लगाए। इस अवसर पर अध्यापक, विद्यार्थी और अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला बिलासपुर में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत छात्राओं ने पंच प्रतिज्ञा ली। साथ ही छात्राओं ने 25 औषधीय पौधे लगाए, जिसमें अमरूद, आंवला, जामुन, आम, बेलपत्र के पौधे भी लगाए गए। प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल ने बताया कि केंद्र सरकार का यह अभियान 9 अगस्त से 20 अगस्त तक चलेगा। इस साल की यह योजना शहीदों को समर्पित है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल, इको क्लब की प्रभारी शैफाली, एनएसएस प्रभारी बिंदरा, सहायक कांता, स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान रेखा, छात्राएं और अन्य उपस्थित रहीं।
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में एनएसएस इकाई ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत वीरों का वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में वीर चक्र विजेता कैप्टन रूप लाल, हवलदार मदन लाल एवं महाविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे पूर्व सैनिक रामपाल को उनके अदम्य साहस और देश के लिए अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने की। कार्यक्रम में मां भारती के महान सपूतों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पंजाब रेजीमेंट के कैप्टन रूप लाल ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभा में उपस्थित सभी का मन जीत लिया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अजीत कुमार ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि ने पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर प्रो. प्रेमजीत, प्रो. जगबीर चंदेल, प्रो. अपर्णा शर्मा, प्रो. नम्रता पठानिया, प्रो. हितेश, प्रो. पदम सिंह और अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर की राष्ट्रीय सेवा योजना ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंचप्राण प्रतिज्ञा ली। साथ ही विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत उपप्रधान जितेंद्र गुलेरिया ने की। कार्यक्रम में कैप्टन तरसेम सिंह चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर पर्यावरण को बचाने के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य नीलम शर्मा ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पाठशाला स्टाफ सदस्य और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को टटोह में पौधरोपण किया। इसमें बेलपत्र, आंवला, हरड़ और जामुन के पौधे लगाए गए साथ ही इन पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर राम मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। युवक मंडल के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने बताया कि पौधरोपण करने से भूमि अपरदन को रोका जा सकता है। प्रदूषण को रोकने में और स्वच्छ वायु प्राप्त करने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। उन्होंने युवाओं को अगस्त क्रांति आंदोलन के बारे में बताया कि गांधी ने 9 अगस्त 1942 के दिन ब्रिटिश सरकार के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन का नारा बुलंद करके अंग्रेजों भारत छोड़ो के आंदोलन की शुरुआत की थी। इस अवसर पर भारतीय सेना से सेवानिवृत जगतपाल ठाकुर, युवक मंडल के सदस्य गौरव ठाकुर, धीरज, नवीन ठाकुर, भूषण और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें