फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चालक को नींद की झपकी आने पर जगाएगा नींद नियंत्रक बैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
- दयोथ स्कूल की मन्नत ठाकुर ने तैयार किया बैंड का मॉडल
विज्ञापन

-राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ मॉडल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चालक को गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आने पर अब नींद नियंत्रक बैंड सतर्क कर देगा। इस बैंड का मॉडल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयोथ की मन्नत ठाकुर ने तैयार किया है। मॉडल को बाकायदा राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए चयनित कर लिया गया है।
विज्ञापन


मन्नत ठाकुर ने इस मॉडल को ऊना में आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पेश किया। इस दौरान मन्नत ने मॉडल की जानकारी विस्तृत रूप से रखी। मन्नत ने इस मॉडल को नींद नियंत्रक गर्दन बैंड का नाम दिया है। यह बैंड वाहन चालकों के लिए एक वरदान के रूप में सिद्ध होगा। चालक को गाड़ी चलाते समय यदि नींद की झपकी आ जाए तो नेक बैंड पर प्रेशर पड़ेगा और इसमें लगा सेंसर एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद बैंड से आवाज आनी शुरू हो जाएगी। यह आवाज इतनी तेज होगी की चालक सतर्क हो जाएगा। सातवीं कक्षा की मन्नत ठाकुर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित हुई हैं। मन्नत ने यह मॉडल अध्यापक परविंदर सिंह, अनुराधा और दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में तैयार किया है। प्रधानाचार्य अनीता कुमारी, समस्त स्टाफ, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान ओमप्रकाश ने मन्नत ठाकुर को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मन्नत राज्य स्तरीय स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगी। स्कूल और इलाके का नाम रौशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें