फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य पर जानलेवा हमला करने के आरोप में छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य पर रिवाल्वर तानने के आरोप में छह गिरफ्तार
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले मतनोह-मंझेड़ संपर्क मार्ग आरोपियों ने जबरन रोकी थी कार
जान से मारने की कोशिश का है आरोप
कुटेहला से बीडीसी सदस्य हैं रंगीराम
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। बीडीसी सदस्य पर रिवाल्वर तानकर जानलेवा हमला करने की कोशिश के पुराने मामले में स्वारघाट पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारियां घटना के करीब डेढ़ माह बाद हुई है। पुलिस मामले में छानबीन की कार्यवाही को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विकास खंड स्वारघाट के अंतर्गत कुटेहला- मंझेड़ क्षेत्र से बीडीसी सदस्य रंगीराम ठाकुर ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 17 मार्च को वह अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने मतनोह-मंझेड़ संपर्क मार्ग पर कार को जबरन रुकवाया और कनपटी पर रिवाल्वर तान कर उन्हें जान से की कोशिश की। वह जैसे-तैसे मौके से कार को भगाने में कामयाब रहे थे। पुलिस ने रंगी राम ठाकुर की शिकायत पर छह आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज छानबीन शुरू की थी। स्वारघाट पुलिस ने अब इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बालक राम निवासी खमाड़ी तहसील ननखड़ी जिला शिमला, हरप्रीत सिंह निवासी न्यू लंबी कालोनी अंबाला कैंट हरियाणा, अर्जुन निवासी कच्चा बाजार अंबाला कैंट हरियाणा, मनप्रीत सिंह निवासी न्यू लक्की कॉलोनी अंबाला कैंट हरियाणा, देवेंद्र निवासी गांव पंगा डाकघर स्वारघाट जिला बिलासपुर और जोगिंद्र सिंह निवासी गांव पंगा डाकघर स्वारघाट जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी श्री नयनादेवी पूर्ण चंद ने बताया मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन की कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें