फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अश्विनी संक्रांति पर श्री बाल रामलीला कमेटी ने अदा की झंडा रस्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहतलाई में 27 अक्तूबर से होगा रामलीला का मंचन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। अश्विनी संक्रांति पर श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ तपोस्थली मंदिर शाहतलाई में श्री बाल रामलीला कमेटी तलाई की ओर से झंडा रस्म विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ अदा की गई। कमेटी प्रधान पवन कौशल ने बताया कि इस बार 27 अक्तूबर से 6 नवंबर तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस साल 36वीं बार रामलीला का मंचन होने जा रहा है। यह मंचन बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में हर साल की भांति रात 8:30 बजे से शुरू होगी। उन्होंने कमेटी सदस्यों और जनता से मंचन कार्यक्रम में अपना सहयोग देने के लिए आग्रह किया। उन्होंने बताया रामलीला के माध्यम से भारतीय संस्कृति की धरोहर रामायण के आदर्शों को समाज में और खासकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जाना चाहिए। हर साल दो लाख के करीब का बजट रामलीला मंचन के लिए जनता के सहयोग से रहता है। निर्देशक हरबंस शर्मा ने कहा कि रामलीला मंचन कार्यक्रम के लिए रिहर्सल की तैयारी शीघ्र ही पूरी की जाएगी। इस मौके पर पंचायत उपाध्यक्ष नंदलाल शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान राकेश शर्मा, विनोद कौशल, कोषाध्यक्ष देशराज शर्मा, महेंद्र ठाकुर, देशराज शर्मा, राजकुमार कौशल, राजेश कुमार, शशि रघुवंशी, अमित शर्मा और अशोक कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें