फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुन्हाणी में शीतला महिला मंडल ने आयोजित की खेलकूद प्रतियोगिता

Mon, 02 Feb 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं में दिखा उत्साह, एकजुटता और खेल भावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत सुन्हाणी में शीतला महिला मंडल की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुन्हाणी सहित आसपास की ग्राम पंचायतों से आई महिला मंडलों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि दिवांश चंदेल ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के साथ उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने महिला मंडल की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। खेलकूद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए दौड़, कबड्डी, लंबी कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं ने खेल भावना का परिचय देते हुए एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया। समापन अवसर पर गौरी महंत ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिला मंडल सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य सुधार और सामुदायिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं को संगठित होने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। शीतला महिला मंडल की आयोजक टीम ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को खेलों के माध्यम से जागरूक करना, उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें