फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कृष्णा कृषि सेवा सहकारी सभा बैहरन में भाजपा समर्थित पैनल की एकतरफा जीत

Mon, 02 Feb 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
कृष्णा कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित बैहरन की नई कार्यकारिणी। स्रोत: सीमित
विज्ञापन
कैप्टन हरबंस लाल भभौरिया सर्वसम्मति से अध्यक्ष, संजय कुमार बने उपाध्यक्ष
विज्ञापन

सहकारिता में जनता के विश्वास का प्रतीक : जीतराम कटवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कृष्णा कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित बैहरन के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा देखने को मिला। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। 11 सदस्यीय सभा में कैप्टन हरबंस लाल भभौरिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में भाजपा समर्थित संजय कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को दो मतों से पराजित किया।
सभा के वार्ड नंबर-2 से भाजपा समर्थित धनदेव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे, लेकिन उनके आकस्मिक निधन के कारण चुनाव प्रक्रिया में कुल 10 सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विधायक जीतराम कटवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की यह एकतरफा जीत क्षेत्रवासियों के भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा में अटूट विश्वास और सहकारिता की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का सशक्त माध्यम बनाया गया है। कर्तव्य भवन से प्रस्तुत बजट में सहकारिता को मजबूती देने के लिए कई ऐतिहासिक घोषणाएं की गई हैं। बताया कि केंद्र सरकार ने सहकारी संस्थाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पूंजी सहायता और क्रेडिट सुविधाओं के विस्तार का प्रावधान किया है। पैक्स (प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसायटीज) को बहुउद्देशीय संस्थाओं के रूप में विकसित करने की दिशा में नए अवसर सृजित किए गए हैं, जिससे किसानों को बीज, खाद, भंडारण, प्रोसेसिंग और विपणन जैसी सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हो सकें। डिजिटल सहकारिता को बढ़ावा देकर पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि यह बजट इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार सहकारिता को ग्रामीण विकास, किसान समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ मानती है। कटवाल ने विश्वास जताया कि कृष्णा कृषि सेवा सहकारी सभा बैहरन की नई टीम किसानों, ग्रामीणों और सहकारिता से जुड़े हर वर्ग के हित में ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
हिंदू सम्मेलन व धार्मिक कार्यक्रमों में भी पहुंचे विधायक
इससे पहले विधायक जीतराम कटवाल ने रोहल पंचायत में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों और क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए सनातन संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इसके उपरांत वे मलांगण पंचायत के कुठेड़ा स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में विधायक निधि से शेड निर्माण के लिए उनका आभार जताते हुए उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने मंदिर के सौंदर्यीकरण और रखरखाव के अन्य कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना उनका नैतिक कर्तव्य है और इसमें किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें