फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं बस अड्डा एग्जिट रोड पर सीवरेज ओवरफ्लो

विज्ञापन
घुमारवीं में बस अड्डा एग्जिट रोड पर बह रही सीवरेज की गंदगी। संवाद
विज्ञापन
ओवरफ्लो चैंबर से सड़क पर बह रहा दुर्गंधयुक्त पानी, राहगीरों और आसपास के लोगों को दिक्कत
विज्ञापन

सीर खड्ड में मिल रहा गंदा पानी, बीमारी फैलने का खतरा
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जल शक्ति विभाग से मांगा स्थायी समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं बस अड्डा से बनाए जा रहे एग्जिट रोड पर सीवरेज व्यवस्था की बदहाली लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। यहां सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। सड़क के बीचोबीच बहते पानी के कारण राहगीरों को चलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है। इसके बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। सीवरेज का पानी सड़क पर बहने से न केवल सड़क गंदी हो गई है, बल्कि आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो गया है। बदबू इतनी अधिक है कि लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

बस अड्डा क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर वाहनों और लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पर बह रहा पानी राहगीरों और यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। कई बार लोग इस पानी से बचने के लिए सड़क के दूसरे हिस्से से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
नंद लाल, राम लाल, प्रकाश शर्मा, प्रेम लाल, रमेश कुमार, रंजीत कुमार और कश्मीर सिंह ने कहा कि खुले में बह रहा सीवरेज का पानी स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। गंदे पानी के कारण क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
लोगों के अनुसार यह गंदा पानी सड़क से बहकर सीधे सीर खड्ड में जा रहा है। सीर खड्ड से आसपास के कई गांवों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में सीवरेज का पानी उसमें मिलना गंभीर चिंता का विषय है। इससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और जल शक्ति विभाग से मांग की है कि इस समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

मामला ध्यान में नहीं था। अब जानकारी मिली है। जल्द ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर व्यवस्था को ठीक करवाया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-यशपाल शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें