फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीवरेज बनी आफत, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

Sat, 07 Feb 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बरठीं बाजार में चैंबर के ऊपर डाली गई बोरी। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

बरठीं बाजार में दुर्गंध से लोग बेहाल, बीमारी फैलने का खतरा
समुचित देखरेख के अभाव में समस्या हुई गंभीर

मंगल ठाकुर
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता के अंतर्गत बरठीं बाजार में सीवरेज व्यवस्था समुचित देखरेख के अभाव में लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। बाजार के लगभग हर हिस्से में सीवरेज चैंबरों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहना आम बात है। इससे जहां हवा में बदबू फैल रही है, वहीं लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय व्यापारियों जगदीश, राजकुमार, सीता राम, परवेज, सुनीता, पवन, ममता, हिना, हंसराज सहित अन्य ने बताया कि मुख्य चौक से स्कूल और अस्पताल को जाने वाली सड़क पर कुछ लोगों ने अपने घरों के शौचालय के पाइप बरसाती पानी की नालियों में डाल दिए हैं। इससे सीवरेज का गंदा पानी खुली नालियों व चैंबरों से बाहर निकलकर सड़क पर फैल रहा है। सीवरेज का गंदा पानी लगातार सड़कों पर बहने से कई स्थानों पर मार्गों की हालत भी खराब हो चुकी है। बाजार में आने-जाने वाले लोग और स्कूली बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन इस गंदगी के बीच गुजरना किसी नरकीय जीवन से कम नहीं है। साथ ही गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित पंचायत और लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पंचायत द्वारा कार्यकाल समाप्त होने का हवाला देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया है। इसके साथ ही स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज व्यवस्था की नियमित सफाई करवाई जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गर्मी के मौसम में हालात और भी बदतर हो सकते हैं। बदबू और गंदगी के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

खंड विकास अधिकारी संजीव पुरी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जल्द ही पंचायत सचिव को निर्देश देकर सीवरेज पाइपलाइन को दुरुस्त करवाया जाएगा और व्यवस्था को बहाल किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें