अल्फा पब्लिक स्कूल बरठीं में आयोजित यूथ पार्लियामेंट में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्रब
अल्फा पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई यूथ पार्लियामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं में विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रिया की समझ विकसित करने के उद्देश्य से यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया।
यूथ पार्लियामेंट में मानसी शर्मा ने अध्यक्ष की भूमिका निभाई, जबकि काव्या ने प्रधानमंत्री, मितुल ने गृहमंत्री, मनस्वी ने शिक्षा मंत्री, दिव्यांश ने रक्षा मंत्री, वंश ने स्वास्थ्य मंत्री, सौरव भारद्वाज ने रोजगार मंत्री, समीक्षा ने पर्यावरण मंत्री, सेजल ने खेल मंत्री तथा आकांक्षा ने विदेश मंत्री की भूमिका निभाई। अन्य विद्यार्थियों ने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सशक्त तर्क प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य रचना कुमारी ने कहा कि संसद की कार्यप्रणाली, लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका और नेतृत्व के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शशि कुमारी, लता कुमारी, मीना कुमारी एवं सरोज कुमारी का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य टीडी शर्मा ने इस प्रकार के शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों को भविष्य में भी आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।