फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चंपा पार्क में सजे स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल, स्थानीय उत्पादों की बिक्री

विज्ञापन
चंपा पार्क में सजे स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल। संवाद
विज्ञापन
करवा चौथ और दिवाली के लिए महिलाओं ने सजाया बाजार
विज्ञापन


28 अक्तूबर तक पहला चरण, 30 से फिर लगेंगे स्टॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। त्योहारों के सीजन में चंपा पार्क में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने स्टॉल सजाए हैं। यहां करवा चौथ से जुड़ी सामग्री, स्थानीय उत्पाद, पारंपरिक खाद्य पदार्थ और फास्ट फूड उपलब्ध हैं। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत आयोजित इस पहल में रोटरी क्लब भी सहयोग कर रहा है। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए मंच मिल रहा है।
स्टॉल पर महिलाओं ने करवा चौथ के लिए जरूरी सामान के साथ अचार, दीये और अन्य स्थानीय उत्पाद बिक्री के लिए रखे हैं। इसके अलावा यहां आने वाले लोग फास्ट फूड और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चख सकते हैं। एक ही स्थान पर खरीदारी और खानपान की सुविधा मिलने से लोगों को त्योहार की तैयारियों में सहूलियत मिल रही है।
विज्ञापन

त्योहारी स्टॉल दो चरणों में लगाए जा रहे हैं। पहला चरण 28 अक्तूबर तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 30 अक्तूबर से शुरू होकर दिवाली तक जारी रहेगा। दूसरे चरण में भी लोग त्योहारों के लिए जरूरी सामान और महिलाओं के हाथों से तैयार उत्पाद खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को आजीविका के अवसर उपलब्ध करवाना और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। चंपा पार्क में लगे स्टॉल इसी उद्देश्य से महिलाओं को अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर दे रहे हैं। त्योहारों के दौरान खरीदारी बढ़ने से समूहों की महिलाओं को बेहतर बिक्री की उम्मीद है।

चंपा पार्क में सजे स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें