फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं स्कूल के ईको क्लब को प्रदेश में दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। शहीद विजय पाल मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। विद्यालय के ईको क्लबों को सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब की प्रतियोगिता में प्रदेश भर में दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह डोगरा ने बताया कि विद्यालय ईको प्रभारी पांच जून को शिमला के गेयटी थियेटर में हिमाचल प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एनवायरनमेंट की ओर से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कार को ग्रहण करेंगे। स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान निशा वर्मा ने बताया कि विद्यालय के कुशल प्रबंधन का ही परिणाम है कि ईको क्लब को पुरस्कार मिला है। वहीं, निजी स्कूलों के 80 से भी ज्यादा बच्चों ने इस विद्यालय में दाखिला लिया है। उन्होंने प्रधानाचार्य, अध्यापकों, बच्चों और अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें