फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बहुउद्देशीय कर्मचारी के साथ हाथापाई व जान से मारने की धमकी

Mon, 16 Mar 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी थाना में मामला दर्ज, जांच जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उप तहसील के तहत जल शक्ति विभाग लींग ब्लोटा योजना पर तैनात बहुद्देश्यीय कर्मचारी के साथ हाथपाई करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कर्मचारी ने इसकी शिकायत भराड़ी थाना में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रोपड़ी गांव के देशराज ने बताया कि वह जल शक्ति विभाग में बतौर बहुद्देश्यीय कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है। उनकी ड्यूटी गांव थाना, टकरेड़ा व रडा तीनो टैंकों पर है। देशराज ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे जब वह थाना टैंक का व्हील बंद करके टकरेड़ा टैंक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान थाना गांव के एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया। रास्ता रोकने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह उसे जान से मार देगा। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गला पकड़ लिया। देशराज के अुनसार दो अन्य लोग जो मौके पर मौजूद थे उन्होंने उसे छुड़वाया। देशराज ने कहा कि वह अकेला सुबह शाम पानी के टैंकों पर आता जाता है। ऐसे में धमकी देने वाला व्यक्ति कभी भी उस पर हमला कर सकता है। उसे जान का खतरा है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि जल शक्ति विभाग के बहुउद्देशीय कर्मचारी देशराज की शिकायत मिली है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें